अब तक रहस्य बना हुआ है एलेक्जेंडर इंगेजमेंट ब्रेकअप

 फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट रोमांच के शिखर पर है। राफेल नडाल और मारिया शारापोवा सरीखे बड़े खिलाड़ी हारकर बाहर हो चुके हैं। इस रोमांच के बीच  टेनिस से जुड़ी 'कॉन्ट्रोवर्सी सीरीज' के तहत मारिया किरिलिंको और आइस हॉकी स्टार एलेक्जेंडर ओविचकिन की कभी न भूलने वाली लव स्टोरी , कैसे इस बहुचर्चित जोड़े ने सोशल साइट पर प्यार का इजहार करके सभी को चौंकाया। सगाई भी हुई, लेकिन शादी हो पाती इससे पहले ही ग्लैमर पसंद टेनिस स्टार ने अचानक एलेक्जेंडर से सारे संबंध तोड़ लिए।

चार साल तक चला अफेयर
25 जनवरी, 1987 को जन्मी किरिलिंको टेनिस के अलावा अपनी बहुचर्चित सगाई टूटने के कारण चर्चा में रहीं। उन्होंने अचानक हमवतन आइस हॉकी स्टार एलेक्जेंडर ओविचकिन के साथ सगाई तोड़ने का एलान करते हुए शादी से इनकार कर दिया था। पांच फीट 9 इंच लंबी छरहरी खूबसूरत टेनिस स्टार और एलेक्जेंडर के बीच चार चाल तक लंबा अफेयर चला। तीन साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने सगाई भी कर ली थी। रूसी मीडिया में उनके सगाई की खबर काफी दिनों तक टॉप की खबरों में रही थी। इन दोनों के बीच अफेयर की बात सोशल साइट से पता चली थी। दोनों ने 11 नवंबर, 2011 को टि्वटर पर प्यार का इजहार किया था।

चर्चित प्यार का हुआ अचानक 'The End'
31 दिसंबर, 2012 को दोनों ने सगाई की घोषणा भी की थी। टेनिस स्टार किरिलिंको ने सगाई की अंगूठी पहने तस्वीरें भी सोशल साइट पर पोस्ट किया था। 2014 में दोनों ने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया। शादी के चर्चे भी परवान चढ़ रहे थे कि इस बीच किरिलिंको ने अचानक शादी से इनकार करते हुए सनसनी फैला दी।

अब तक है राज
सगाई तोड़ने के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया। दोनों ने कभी कोई चर्चा नहीं की। हालांकि, किरिलिंको ने कहा था, "मैंने इंगेजमेंट तोड़ने का फैसला लिया है। फैसले के पीछे कई कारण हैं। मैं डिटेल में नहीं जाते हुए सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि हमारा रिश्ता अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है, लेकिन मैं अब भी एलेक्जेंडर को खिलाड़ी और इनसान के तौर पर रेस्पेक्ट करती हूं। और उनकी सफलता के लिए कामना करती हूं। अब मैं अपने करियर पर ध्यान देना चाहूंगी। प्यार की जगह टेनिस की खबरों को महत्व दूंगी। उम्मीद है फैन्स मेरी प्राइवेसी को समझेंगे।"

alexander ovechkin ice hockey player , sports news 

Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top