मैं धोनी की झेराक्स नहीं बनूंगा: कोहली

नई दिल्ली. विराट कोहली खुद की तुलना पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से किए जाने से नाराज हैं। खासकर लीडरशिप स्टाइल और व्यवहार को लेकर किए गए तुलना पर। टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं किसी के लिए या किसी के चाहने से खुद के अंदर बदलाव नहीं करूंगा।" वहीं दूसरी ओर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने 26 वर्षीय विराट कोहली को महेंद्र सिंह धोनी का हवाला देते हुए सलाह दी है कि वह (कोहली) आलोचना को नजरअंदाज करें।

धोनी से तुलना पर उठाए सवाल
सबसे सफल भारतीय कप्तान से तुलना किए जाने पर बेहद नाराज विराट ने कहा, "मैं मानता हूं कई मौकों पर मुझे बदलने की जरूरत है, लेकिन मैं ऐसा करूंगा नहीं। मैं आक्रामक ही रहना चाहता हूं।" धोनी से तुलना पर कहा, "किसी भी कप्तान से मेरी तुलना क्यों की जा रही है? मैं और वे अलग-अगल इंसान हैं। मेरा अलग व्यक्तित्व है।"

ये कहा अपने पक्ष में
कोहली ने कहा, "विरोधी टीम को आपको भांपने का मौका नहीं देना चाहिए, क्योंकि वह इसका फायदा उठा सकते हैं। यह बात मैं अच्छी तरह समझता हूं। अच्छा कप्तान वही है जो अपने जज्बात जाहिर नहीं होने दे। यह बहुत अहम है और मैं इस पर मेहनत करूंगा। इस मामले में मुझे संभलने की जरूरत है।"

क्यों नहीं पसंद धोनी से तुलना
महेंद्र सिंह धोनी से तुलना होने पर हर खिलाड़ी गर्व करता है। विराट कोहली को भी होना चाहिए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया टूर पर अचानक टेस्ट संन्यास ने दोनों के बीच दूरियां बढ़ा दी थीं। मीडिया में खबर थी कि धोनी के संन्यास के पीछे विराट का टीम इंडिया में बढ़ता कद और मैनेजर रवि शास्त्री का तत्कालीन उपकप्तान को भरपूर सपोर्ट था। इस दौरान भी रवि शास्त्री ने दोनों को अगल-अलग तरीके से जस्टीफाई किया था। उसके बाद से कभी धोनी के नाम पर विराट कोहली कुछ भी बोलने को तैयार नहीं दिखे।

Sports news , virat does n 't want to  comparison with dhoni 

Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top