गैंगस्टर संग निकाह की ज़िद्द पकड़ बैठी लड़की

महाराष्ट्र की एक 26 साल की लड़की जेल में बंद गैंगस्टर अबु सलेम से शादी करना चाहती है। लड़की ने इसके लिए मुंबई की स्पेशल TADA कोर्ट से इसकी इजाजत मांगी है। 

लड़की के वकील फरहान शाह ने कहा, 'अपने आवेदन में लड़की ने लिखा है कि एक अखबार में सलेम के साथ उसकी शादी की खबर छपने के बाद ठाणे पुलिस ने उससे कई बार पूछताछ की। डॉन अबु सलेम के साथ फोटो दिखाकर पुलिस ने उसके कई जानकारों से शादी के बारे में पूछा। पूरे घटनाक्रम से उसके चरित्र को लेकर गलत बातें कही-सुनी जाने लगीं है। अब वह किसी और से शादी नहीं कर सकती है।' हालांकि, लड़की के मुताबिक सलेम के साथ उसकी शादी नहीं हुई।

क्या ट्रेन में हुई थी सलेम की शादी
खबरों के मुताबिक 8 जनवरी 2014 को फर्जी पासपोर्ट के मामले में पेशी के लिए लखनऊ आ रहे सलेम ने कड़ी सुरक्षा के बीच चलती ट्रेन में मुंबई की एक लड़की से निकाह कर लिया था। मुंबई के एक काजी ने फोन पर निकाह पढ़वाया। इस निकाह के गवाह सलेम के भतीजे रशीद अंसारी और मुंबई-लखनऊ पुलिस के जवान बने थे। सलेम 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में अबु सलेम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

कौन है शादी की अर्जी देने वाली लड़की 
जिस लड़की से अबु सलेम की शादी की खबर आई थी, वह कोर्ट की हर पेशी में उसके साथ नजर आती थी। पूर्व प्रेमिका मोनिका बेदी से दूरी बनने के बाद इसी महिला से उसका अफेयर चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक लड़की सलेम का बिजनेस मैनेज करती है। गौरतलब है कि इस लड़की से पहले मोनिका बेदी और उसके पहले अबु सलेम की जिंदगी में समीरा आ चुकी हैं, जिससे उसका 17 साल की उम्र में ही निकाह हो गया था।

Gangster | abu salem | Marriage 

Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top