crocodile | Bengaluru | Baadal Nanjundaswamy
बेंगलुरु . बेंगलुरु के नागरिक सड़क पर मगरमच्छ देखकर दहशत में आ गए। हालांकि कुछ ही देर में उनका डर, हंसी में बदल गया , जब उन्हें पता चला कि यह मगरमच्छ असली नहीं है।
असल में सिविक अथॉरिटीज का ध्यान आकर्षित करने के लिए बेंगलुरू के एक व्यक्ति ने यह नायाब तरीका खोज निकाला। इस व्यक्ति ने असली नजर आने वाला एक मगरमच्छ तैयार कर उसे सड़क के गड्ढे में डाल दिया।
हीने भर से सुल्तानपाल्या मेन रोड पर एक बड़ा गड्ढा इलाके की स्थायी पहचान बन गया है।
गुरुवार को यहां से गुजरने वाले लोग उस समय हैरान रह गए, जब सड़क पर उन्होंने उस गड्ढे में एक असली दिखने वाले एक मगरमच्छ को देखा। शुरुआत में उन्हें वह मगरमच्छ असली लगा, लेकिन जल्द ही उन्हें अहसास हो गया कि वह मगरमच्छ असली नहीं है।
यह मगरमच्छ 36 वर्षीय बादल नानजुंदास्वामी नाम के एक स्थानीय कलाकार ने बनाया था। उनका मकसद इस खराब सड़क की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना था।
नानजुंदास्वामी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि एक महीना पहले पानी की पाइप लीक हो गई थी, लगातार बारिश और ट्रैफिक से यहां पर बड़ा गड्ढा हो गया था। अथॉरिटी ने इसे ठीक कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस बारे में कई बार शिकायत भी की गई। मुझे उम्मीद है कि वे अब इस बारे में कुछ करेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नानजुंदास्वामी ने इस मगरमच्छ को बनाने में एक हफ्ता और 6000 रुपये खर्च किए हैं।
crocodile | Bengaluru | Baadal Nanjundaswamy