मुंबई। यहां 16 साल की एक लड़की की एक ऐसी कहानी का खुलासा हुआ है जिसमें जिन लोगों पर लड़की की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उन्ही लोगों ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। पिता की मौत के बाद एक अंकल आंटी उसे नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए और उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। एक दिन पुलिस ने छापा मारा, नर्क से छुटकारा मिलने का मौका था लेकिन पुलिसवाले भी दरिंदे निकले। वापस उसी नर्क में भेज दिया और खुद भी 3 महीने तक रेप करते रहे।
![]() |
रेप के आरोपी दोनों पुलिसवाले |
31 मार्च को एक गैर- लाभकारी संगठन, जो कि मानव तस्करी के खिलाफ काम करता है, को यह खबर मिली कि वह दंपत्ति फिर से सेक्स रैकिट चलाने लगा है। उस समय तक भी उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था। इस संगठन के लोगों ने जॉइंट कमिश्नर को अप्रोच किया, इसके बाद मुंब्रा पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। रेप के आरोपी पुलिस कर्मचारी कौशल काकड़े एवं इरफान खान के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
Mumbra police | Kaushal Kakde and Irfan Khan | Rape | Crime