आसुस (Asus) ने अपना नया गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च किया है। कंपनी के इस डिवाइस का मॉडल ROG GL552 है, जिसकी कीमत 70,999 रुपए तय की गई है। ये ब्लैक-ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। साथ ही, इसे भारत की पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर सेल किया जाएगा। इस लैपटॉप को खास गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी इस लैपटॉप के साथ गेमिंग हेडसेट और माउस भी दे रही है।
कंपनी के इस लैपटॉप में 15.6 इंच IPS बैकलिट स्क्रीन दी गई है। साथ ही, ये फुल HD (1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले क्वालिटी के साथ आता है। ये 16:9 रेशियो को सपोर्ट करता है और इसे 178 डिग्री के एंगल से भी साफ देखा जा सकता है। ROG GL552 में फोर्थ जनरेशन इंटेल कोर i7-4720HQ प्रोसेसर (4 कोर्स, 8 थ्रीड्स, 2.6GHz बेस क्लॉक, 3.6GHz टर्बो) दिया है। साथ ही, इसमें 1600MHz की 8GB DDR3 रैम दी गई है।
गेमिंग के शौकीन यूजर्स के लिए इसमें एनवीडिया जीफोर्स GTX 950M (N16P-GT) ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। साथ ही, इंटेल HD ग्राफिक्स 4600 भी लैपटॉप में दी गई है। ये लैपटॉप 1TB (7200RPM) SATA 2.5 इंच हार्ड डिस्क के साथ आता है। आपको बता दें कि 1TB की कैपेसिटी 1000 GB के बराबर होती है। जो यूजर्स लैपटॉप पर वीडियो चैट करते हैं उनके लिए इसमें HD वेबकैम दिया है।
आसुस ROG GL552 के फीचर्स :
कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में RJ45 इथरनेट जैक दिया है। साथ ही, हेडफोन और माइक का कोम्बो जैक मौजूद है। इसमें VGA पोर्ट (D-Sub), तीन USB 3.0 पोर्ट, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11b/g/n, एक HDMI पोर्ट भी दिया है। लैपटॉप में SD कार्ड रीडर भी है। इस डिवाइस में बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन भी दिया है। लैपटॉप 48WHr पर रन करता है। इसमें 4 सेल की बैटरी दी गई है। इसका डायमेंशन 382×255×16-32.6mm और वजन 2.6 किलोग्राम है।
Asus ROG GL552 | Gaming Laptop | price Rs. 70,999 asus laptop