ये शुभ-अशुभ संकेत समझ जाएंगे, तो कई अनहोनियां टाल पाएंगे

आपने जानवरों से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में सुना होगा। दरअसल जानवर भी अपने संकेतों से शुभ-अशुभ समय और कार्य में सफलता-असफलता की सूचना देने का प्रयास करते हैं। ऋषि मुनियों ने पशुओं के लक्षण और व्यवहार को देखकर इस रहस्य का पता लगाया और शास्त्रों में इसका उल्लेख किया है। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें और जानें कौन से हैं वे संकेत-

गाय
अशुभ संकेत- गाय का बछड़ा छोड़ना, दूध दोहते समय बैठ जाना, या दूध दोहते समय उच्च स्वर में रंभाना अपशकुन कहा गया है।
शुभ संकेत- शुक्रवार के दिन केसरियां रंग की गाय के दर्शन होना बहुत शुभ माना जाता है। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।- यदि सबुह उठते के साथ ही गाय दिखे या उसकी आवाज सुनाई दें तो समझें दिन बेहद अच्छा रहने वाला है।

कुत्ता
अशुभ संकेत- कहीं जाते समय अगर कुत्ता सामने आकर भौंकने लगे या कान फड़फड़ाने लगे तो अशुभ माना जाता है। - अगर किसी जगह बिना कारण बहुत सारे कुत्ते इकट्ठे हो जाएं तो आसपास के लोगों में लड़ाई-झगड़े की संभावना रहती है।
शुभ संकेत - यदि कुत्ता किसी व्यक्ति के घर में आकाश को बहुत देर तक ताकता रहे है तो उस घर के मालिक को धन प्राप्ति की संभावना रहती है।- अगर कुत्ता अचानक धरती पर लगातार अपने सिर को रगड़ता है तो उस जगह भूमि में धन गड़ा हुो सकता है।

बिल्ली
अशुभ संकेत- नारद पुराण के मुताबिक बिल्ली का घर में आना अशुभ माना गया है। कहते हैं बिल्ली नकारात्मक ऊर्जा का है। ऐसे में बिल्ली जहां जाती है वहां सकारात्मक ऊर्जा की हानि होती है। - जब बिल्ली रास्ता काटकर दूसरी ओर चली जाती है तो अपने पीछे वह नेगेटिव ऊर्जा छोड़ जाती है, जो काफी देर तक उस मार्ग पर बनी रहती है। खासकर काली बिल्ली के बारे में यह माना जाता है। - माना जाता है कि बिल्ली अगर घर में आकर रोने लगे तो उस घर में कोई अनहोनी घटना हो सकती है। 
शुभ संकेत- लोक मान्यता है कि दीपावली की रात घर में ब‌िल्ली का आना शुभ शगुन होता है। - बिल्ली घर में बच्चे को जन्‍म देती है तो इसे भी अच्छा माना जाता है।

सूअर
शुभ संकेत- शकून शास्त्र के अनुसार अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य से कहीं जा रहे हैं और घर से निकलते ही सूअर सामने से आता दिख जाए तो बड़ा ही शुभ शगुन होता है। माना जाता है कि इससे कार्य में सफलता मिलती है।

गधा
अशुभ संकेत- शकून शास्त्र की मानें तो अगर किसी काम से जाते हुए पीठ पीछे या सामने से गधा बोलता हुआ दिखे तो यात्रा का विचार टाल देना चाहिए। ऐसे में कार्य नहीं बनता है।
शुभ संकेत- लेकिन कहीं से घर लौट रहे हों और बायीं ओर से गधा बोलता दिख जाए तो इसे शुभ शगुन माना गया है। इससे धन और सुख की प्राप्ति हो सकती है।

छछूंदर
शुभ संकेत- शकून शास्त्र के अनुसार छछुंदर का घर में आना शुभ होता है। इससे लक्ष्मी के आगमन का संकेत मिलता है। खासतौर पर दीपावली की रात छछुंदर घर आए तो पूरे साल धन का आगमन बना रहता है।

Astro tips | shubh ashubh astro 

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top