justin bieber with hailey baldwin, Hollywood news
सिंगर जस्टिन बीबर और मॉडल हैली बाल्डविन को एक साथ जेट स्काय राइड का लुत्फ उठाते देखा गया। रविवार को जब ये दोनों साथ दिखे तो बीबर शर्टलैस नजर आए। और तो और इस मौके पर बीबर बड़े गर्व के साथ अपनी अंडरवियर दिखाते नजर आए। वहीं बाल्डविन यहां पर सफेद बीकनी और स्लीवलैस टॉप में नजर आईं।
'एसशोबिजडॉटकाम' के अनुसार इस दौरान बाल्डविन ने 'बेबी' स्टार को कसकर पकड़ रखा था।
दोनों से दोस्तों के साथ कुछ समय पूल में भी बिताया। 21 वर्षीय सिंगर ने इसकी फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। दोनों इसमें कोजी होते दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म में बाल्डविन को बीबर की बाहों में देखा जा सकता है। बीबर ने फोटो का केप्शन दिया, 'द वन एंड ऑनली..हैली बाल्डविन।'
justin bieber with hailey baldwin, Hollywood news