कैसे पता करें लड़की फ्लर्ट कर रही है या नहीं - How to know the girl flirting or not

लड़कियों के शर्मीले स्वभाव के कारण उनके मूड को जान पाना थोड़ा मुश्किल होता है। खासतौर पर तब, जब वो फ्लर्ट करने के मूड में हों। खूबसूरत आंखों, उलझे बालों और प्यारी-सी मुस्कान के साथ जब कोई लड़की किसी लड़के को देख रही होती है तो ये साइन होते हैं फ्लर्ट के। इसे कई बार लड़के भांप लेते हैं और कई बार अनजान रह जाते हैं। इस चक्कर में देर हो जाती है और प्यार की गाड़ी छूट भी जाती है। रिलेशनशिप की शुरुआत करने के लिए ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जानेंगे, जो बेशक लड़कियों के फ्लर्ट नेचर को जाहिर करते हैं, लेकिन एक अच्छी शुरुआत हो सकते हैं।

1. दोस्तों से बातें करते हुए आपको देखना

रेस्टोरेंट्स, बार या डिस्को में लड़कियों का ग्रुप जिसमें सभी अपने-अपने फैशन, स्टाइल, नेलपेंट के बातों में बिजी हैं, लेकिन कोई एक इस हॉट टॉपिक को छोड़कर, टाइम निकाल कर बीच-बीच में आपकी तरफ देख रही हो, तो अलर्ट होने की जरूरत है। समझ जाएं कि लड़की आपसे फ्लर्ट करने की कोशिश कर रही है।

2. देखकर मुस्कुराना

स्माइल करना भी एक साइन है फ्लर्ट करने का। जब कोई लड़की किसी लड़के को देखकर एक अच्छी सी स्माइल पास करे और नजरें झुका लें तो समझ जाएं कि या तो वो आपसे दोस्ती की शुरुआत करना चाहती है या फिर आपसे फ्लर्ट करना चाहती है।
Other signs: सवाल पूछना, बालों से खेलना, तारीफ करना , बात करने का जरिया ढूंढना, बातों पर हंसना, खुश होना।

3. सवाल पूछें

लड़कियां जब लड़कों से उनके बीते कल के बारे में सवाल पूछें, फैमिली और फ्रेंड्स से लेकर आपके शौक और लाइफस्टाइल के बारे में जानने की उत्सुकता दिखाएं तो ये उनके फ्लर्ट करने के मूड को जाहिर करता है।

4. बालों से खेलना

लड़कियों के बाल भी उनके फ्लर्ट करने के तरीके को बयां करते हैं। लड़कों से बात करते वक्त जब लड़कियां अपने बालों से खेलें, खुद में उलझी होकर अपने बालों को सुलझाने की कोशिश करें, तो ये लाइकिंग के साथ ही फ्लर्ट करने का भी साइन है।

5. तारीफ करना

वैसे तो लड़कियां अपनी ही तारीफ सुनना पसंद करती हैं, लेकिन जब उनकी बातों में सामने बैठे किसी लड़के की स्टाइल, ड्रेसिंग सेंस, हेयरकट या किसी भी और चीज की तारीफ शामिल हो, तो सरप्राइज होने के बजाय समझ जाना चाहिए कि वो फ्लर्ट करने के मूड में है।

6. बात करने का जरिया ढूंढना

लड़कियां जब लड़कों से बात करने का जरिया ढूंढें या डायरेक्ट उन्हें अप्रोच करें तो ये भी उनके फ्लर्ट नेचर का ही एक हिस्सा है। इसे डेटिंग या रिलेशनशिप शुरू करने का फर्स्ट स्टेप माना जा सकता है।

7. बातों पर हंसना

लड़कियां लड़कों की किसी भी बात पर, उनके उल्टे-सीधे जोक्स पर खुलकर हंसे तो समझ जाएं इस पॉजिटिव साइन को। इंट्रोवर्ट नेचर के कारण लड़कियां ऐसा अक्सर करती नहीं, इसलिए किसी पुरुष के लिए ये मूवमेंट वाकई खास होता है, जब उनकी बातों से लेकर आदतों में महिलाएं इंटरेस्ट लेने लगें।

8. खुश होना

आपको देखकर ब्लश करने लगे, खुशी से गाल लाल हो जाएं, शर्माने लगे तो समझ जाएं महिला की तरफ से मिलने वाले इस इशारे को। महिलाएं इशारों की भाषा समझना और बताना ज्यादा पसंद करती हैं, इसलिए पुरुषों का यहां स्मार्ट होना बहुत जरूरी है। 

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top