Crime | rape | sister | brother | anand city | gujarat
आणंद। अपनी छोटी बहन के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया है। लड़की अब चार महीने की गर्भवती है और यह घटना गुजरात के खेड़ा जिले के एक गांव की है।
थसरा की पुलिस थाना अधिकारी कैलाशबेन ने बताया कि पुलिस ने एक नाबालिग को उसके माता पिता की शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया है और उसे जांच के लिए भेजा है। लड़के के माता पिता ने उसके खिलाफ अपनी ही बहन के साथ बलात्कार करने की शिकायत की है। इस घटना का तब पता चला जब पीड़ित की मां उसे दिखाने के लिए डॉक्टर के पास गई और वहां उसे पता चला कि उसकी 13 साल की बेटी गर्भवती है।
अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपने माता पिता को बताया कि उसके भाई ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित को चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
Crime | rape | sister | brother | anand city | gujarat