सासाराम/बिहार। यहां 15 लड़कों एक गिरोह ने राह से निकलतीं 2 लड़कियों एवं उनके भाई को बंधक बना लिया। फिर बारी बारी दोनों बहनों के साथ रेप...
सासाराम/बिहार। यहां 15 लड़कों एक गिरोह ने राह से निकलतीं 2 लड़कियों एवं उनके भाई को बंधक बना लिया। फिर बारी बारी दोनों बहनों के साथ रेप किया। यह वारदात लगातार 2 घंटे तक चली। उसके बाद आरोपी फरार हो गए।
वारदात सासाराम के चंदतन शहीद पहाड़ इलाके में बुधवार को हुई। पीड़ित लड़कियां ममेरी-फुफेरी बहनें हैं। एक लड़की करगहर, जबकि दूसरी बक्सर की रहने वाली है। दोनों की उम्र 16 साल के आसपास है। वे अपने भाई के साथ ताराचंडी धाम से पूजा कर वापस लौट रही थीं। लड़कों ने चाकू से डराकर भाई को बंधक बना लिया और उसके सामने ही दोनों बहनों के साथ गैंगरेप किया। ऐसा दो घंटे तक चलता रहा। भाई किसी तरह भागकर रिहाइशी इलाके में पहुंचा और लोगों को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक आरोपी लड़के भाग चुके थे। दोनों बहनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया।
COMMENTS