इस महंगाई के जमाने में चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं, खासकर खाने-पीने की चीजों के। लेकिन क्या ये इतनी बढ़ गई है कि एक किलो पनीर के लिए हमें 70 हजार रुपए चुकाने पड़ें? यह पनीर सर्बिया के जेसाविक नेचर रिजर्व में मिलता है।
हालांकि ये कोई आम पनीर नहीं है। इसे खास नस्ल की गधी के दूध से बनाया जाता है। बताया जाता है कि गधी का दूध ऐंटी अलर्जिक है और विटमिन सी के मामले में गाय के दूध से बेहतर है। सर्बिया के जेसाविक नेचर रिजर्व के मैनेजर स्लोबोदन सिमिक के मुताबिक उनके यहां 140 गधी हैं। इनमें से एक बार में 12 गधी ही दूध देती हैं।
गधी के एक लीटर दूध की कीमत 2900 रुपये है और एक किलोग्राम पनीर बनाने के लिए 25 लीटर दूध की जरूरत होती है। गधी के दूध में भी औषधीय गुण होते हैं। उनके अनुसार गाय के दूध की अपेक्षा गधी का दूध अधिक पतला होता है और इसमें 60 गुना अधिक विटमिन सी होता है। इस पनीर के खरीदार भी गिने चुने लोग ही हैं।
jennets milk | costly cheese | world news