salman khan | bajrangi bhaijaan | bollywood masala
सलमान खान की फिल्मों में अक्सर खूब एक्शन देखने मिलता है। उनकी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भी अलग नहीं होगी और खूब मार-धाड़ इसमें है।लेकिन इस बार सलमान अनोखा एक्शन करते नजर आएंगे।
शायद पहली बार वे इस तरह का एक्शन करेंगे। खबर है कि 'बजरंगी भाईजान' में उनका एक्शन बहुत हद तक कुश्ती जैसा होगा। इस फिल्म के स्टंट में हाथों का इस्तेमाल ज्यादा किया गया है।
दरअसल सलमान इस फिल्म में एक पहलवान के बेटे का किरदार निभा रहे हैं। वो खुद पहलवान नहीं हैं लेकिन उन्हें कुश्ती के दांव-पेंच आते हैं। सलमान की यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
salman khan | bajrangi bhaijaan | bollywood masala
COMMENTS