वडोदरा (गुजरात): यहां एक जर्मन महिला से रेप का मामला सामने आया है। एक डॉक्टर के जरिए वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जब पीड़ित महिला से संपर्क किया, तो उसने कहा कि वह मंगलवार को घटना के बारे में पूरी जानकारी देगी।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना वडोदरा के करीब उमेटा स्थित एक फार्म हाउस पर शुक्रवार को हुई। किसी ने महिला की ड्रिंक्स में नशीली दवाई मिला दी और उसके बेहोश हो जाने पर रेप किया। इसके बाद, महिला ने शहर के मनोचिकित्सक योगेश पटेल से संपर्क किया और उन्हें कथित तौर पर घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। इसके बाद, डॉक्टर ने पुलिस को इस वारदात के बारे में बताया। डॉक्टर ने यह भी बताया कि पीड़ित महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने जब जांच के लिए टीम भेजी तो महिला ने कहा कि वह मंगलवार को इस बाबत जानकारी देगी।
Crime | rape | drinks