न्यूयॉर्क। तकरीबन एक दशक तक वर्जिन अटलांटिक में एयर होस्टेस रहीं मैंडी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मैंडी ने आमतौर पर फ्लाईट के अंदर होने वाली अय्याशियों का जिक्र किया है। 'केबिन फीवर' नामक किताब में मैंडी ने लिखा है कि, रात होते ही फ्लाईट में रंगरेलियां शुरू हो जाती थीं। मैंडी ने इन रंगरेलियों में खुद के भी शामिल होने की जानकारी दी है। किताब में फ्लाईट के भीतर सभ्य वर्ग के लोगों के द्वारा की जाने वाली अय्याशियों का भी जिक्र किया गया है।
मैंडी ने बताया कि, 'मैं खुद भी कई बार इन रंगीनियों में शामिल हो चुकी हूं।' न्यूयॉर्क टाईम्स को दिए गए इंटरव्यू में मैंडी ने बताया कि उसने खुद भी कई बार उड़ते प्लेन के कॉकपिट में पायलट के साथ सेक्स किया था। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, रात होते ही फ्लाईट में शैंपेन और दारू की बोतले खोली जाती थी। रात में अंधेरे का मौका पाकर कई जोड़े फ्लाईट के अंदर ही सेक्स करने लगते थे। फ्लाईट में होने वाली इन रंगरेलियों के खुलासे के बाद पूरे एयरलाईंस जगत में हड़कंप मच गया है।
flight sex | Mandy Smith | world news | new york | book written | sex in plane