गाजियाबाद/उत्तरप्रदेश। गाजियाबाद के मुरादनगर में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की लेकिन सुहागरात को उसे पता लगा कि वह लड़की नहीं किन्नर है।
यह है मामला
मुरादनगर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में एक लड़का और लड़की जॉब करते हैं। दोनों के बीच अफेयर हुआ। पिछले सोमवार को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। लड़के के परिवार ने लड़की को बहू मान लिया। सुहागरात पर लड़के को पता लगा कि उसने जिसको लड़की समझकर शादी की है वह दरअसल, किन्नर है। इसके बाद लड़का और उसका परिवार भड़क गया। लड़की ने भी मान लिया कि वह किन्नर है। शुक्रवार को इस मामले में पंचायत बुलाई गई। लड़के ने पंचायत के समझाने के बाद भी लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत ने आदेश दिया कि लड़के का परिवार लड़की को कुछ पैसे देगा और इसके बाद वह अलग-अलग रह सकेंगे। हालांकि लड़की का परिवार नहीं चाहता कि लड़का-लड़की अलग रहें लेकिन पंचायत के फैसले को उन्होंने बाद में मान लिया। हालांकि लड़की को कितने पैसे दिए जाएंगे इसका खुलासा नहीं हो पाया।