मानसून में त्वचा में रूखापन आना बहुत ही आम बात है। इसे दुर करने के लिए प्राकृतिक चिजों का इस्तमाल करने से अच्छा ओर कुछ नही हो सकता। फलों से शरीर को पर्याप्त एंनर्जी तो मिलती ही है पर त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए इनसे फ्रुट क्वीक फेशीयल भी कर सकते है।
खीरा
खीरा चेहरे के लिए वास्तव में बहुत ही लाभदायक माना जाता है। दिन में दस मिनट खीरे को आंखों पर रखने से नमी बनी रहती है। दही के साथ खीरे का एक अच्छा फेसपेक बनाकर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे खत्म हो जाते है।
नींबू
नींबू को चेहरे पर रगडना तेलिय त्वचा के लिए अच्छा है। नींबू के रस और शहद के मिश्रण से एक अच्छा फेसवाश बनता है जो चेहरे को तरोताजगी का एहसास दिलाता है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी हमारी त्वचा को चमक देती है। इसे मेश कर लगभग आधे घंटे तक लगाये रखने के बाद चेहरे पर फ्रेशनेश आती है और चेहरा खिला हुआ सा लगता है।
केला
केला एक शानदार मोस्चराइजर है। जैतून के तेल के साथ इसको मिलाकर लगाने से चेहरे पर रूखापन नहीं आता। यह विटामिन युक्त होता है जो त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होती है।
टमाटर
टमाटर के पेस्ट को बेसन में मिला कर लगाने से चेहरे पर निखार आता है और साथ ही फेश ऑयल से स्कीन को बचाता है। टमाटर की स्लाईस को चेहरे पर रगडना से दाग धब्बे दूर होते है।
beauty tips | skin treatments | fruit facial