मरीजों को कैंसर बताकर करोड़ों हड़प गया डॉक्टर

डेट्रॉयट। अपने कई मरीजों को ब्लड कैंसर का मरीज बताकर बेवजह उनकी कीमोथेरपी करने वाले डॉक्टर को अमेरिका की एक अदालत ने 45 साल जेल की सजा सुनाई है। डॉक्टर ने यह सब केवल हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम को हड़पने के लिए किया, जिससे उसकी गाढ़ी कमाई हो सके। 

मिशिगन (यूएस) के डेट्रॉयट में डॉक्टर फरीद फाटा ने लगभग 553 मरीजों को बिना वजह इंजेक्शन दिए। बीते साल सितंबर माह में 50 वर्षीय डॉक्टर ने स्वीकार किया था कि उसने मरीजों का गलत इलाज करते हुए उनसे झूठ कहा था कि उन्हें ब्लड कैंसर है। 

डॉक्टर फाटा के अनुसार, उन्होंने 13 मेडिकेयर फ्रॉड, 2 मनी लॉन्ड्रिंग व पेमेंट रिसीव करने के लिए साजिश रची। 45 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद डॉक्टर फाटा भावुक हो गए और उन्होंने अपने गलत कामों के लिए लोगों से खेद प्रकट किया। डॉक्टर ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि मैंने अपने मरीजों के भरोसे को तोड़ा है। मुझे नहीं पता कि इन जख्मों को कैसे भरा जा सकता है। समझ नहीं पा रहीं हूं कि कैसे अपने दुख और शर्म का इजहार करूं। 

Doctor | news | cancer | crime 
Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top