अहमदाबाद (गुजरात). यहां 21 साल की एक लड़की ने अपने ही कजिन पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की अपने कजिन के साथ मुंबई जा रही थी जहां उसे अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए मिलना था। लड़की का आरोप है कि स्लीपर कोच बस में उसके कजिन ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ रेप किया गया।
यह है मामला
अहमदाबाद के अर्सावा क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की की बहन के शादी पिछले दिनों हुई थी। इस शादी में उसका मुंबई में रहने वाला कजिन भी आया था। पीड़िता का अपने पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से अफेयर है। दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन उनके पेरेंट्स इसके लिए तैयार नहीं थे। लड़की ने शादी कराने के लिए अपने कजिन से हेल्प मांगी। लड़की और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मुंबई जाकर शादी का प्लान बनाया। तय ये हुआ कि लड़की अपने कजिन के साथ मुंबई आ जाएगी, जहां उसका ब्वॉयफ्रेंड भी पहुंच जाएगा और फिर दोनों शादी कर लेंगे।
कजिन ने दिया धोखा
एक जुलाई को लड़की अपने कजिन के साथ स्लीपर कोच बस से मुंबई के लिए रवाना हुई। कजिन ने लड़की को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया जिसमें नशीली दवा मिली हुई थी। जब लड़की बेहोश हो गई तो कजिन ने उसके साथ रेप किया। मुंबई पहुंचने पर लड़की का कजिन उसे अपने रूम पर लेकर गया और उसने वहां फिर लड़की से रेप की कोशिश की। परेशान लड़की ने खुद को ब्लैड से काटकर कर घायल कर लिया। कजिन लड़की को बंधक बनाकर रखना चाहता था लेकिन लड़की को घायल देखकर उसने उसे अहमदाबाद भेज दिया। अहमदाबाद पहुंचकर लड़की ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने कहा है कि लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम मुंबई भेजी जाएगी।
cousin | Rape | crime | boyfriend