गर्मी का मौसम हो, बरसात का या सर्दियों का, बालों में रूसी के समस्या बहुत ही आम होती है। यह बालों के ग्रोथ से लेकर उसके लुक्स तक को बिगाड़ती है। इससे बाल असमय टूटने लगते हैं, जिससे उनका वॉल्यूम भी कम होता जाता है। नींबू और तेल से स्केल्प की मालिश कर डैंड्रफ से छुटकारा पाने का नुस्खा बहुत ही पुराना और कारगर है। लेकिन और किन चीजों की सहायता से डैंड्रफ से क्विक रिलीफ मिलता है, आज इनके बारे में जानेंगे। डैंड्रफ की समस्या से राहत के साथ ही ये बालों को लंबा, घना, मजबूत और शाइनी भी बनाते हैं।
माउथवॉश
माउथवॉश सिर्फ मुंह के जर्म्स को ही नहीं, बल्कि डैंड्रफ को भी खत्म करता है। इसका एंटी फंगल गुण सिर की त्वचा को यीस्ट से दूर रखता है। बालों में तेल लगाने के बाद अच्छे से शैंपू करें और उसके बाद किसी भी अच्छे माउथवॉश को स्केल्प पर लगाएं। 5-10 मिनट लगाए रखने के बाद इसे पानी से धो लें। इसे पानी के साथ भी मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल रूसी की समस्या से तुरंत राहत दिलाता है।
नींबू, लहसुन, दही
नींबू के रस को बालों की जड़ों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा मिलता है। साथ ही, बालों में शाइनिंग भी आती है। नींबू में हल्का-सा बेसन और दही मिलाकर स्केल्प पर लगाना भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, नींबू में लहसुन का पेस्ट मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन एंटी-बॉयोटिक होता है जो बैक्टीरिया को मारने में बहुत ही कारगर होता है।
गर्मी का मौसम हो, बरसात का या सर्दियों का, बालों में रूसी के समस्या बहुत ही आम होती है। यह बालों के ग्रोथ से लेकर उसके लुक्स तक को बिगाड़ती है। इससे बाल असमय टूटने लगते हैं, जिससे उनका वॉल्यूम भी कम होता जाता है। नींबू और तेल से स्केल्प की मालिश कर डैंड्रफ से छुटकारा पाने का नुस्खा बहुत ही पुराना और कारगर है। लेकिन और किन चीजों की सहायता से डैंड्रफ से क्विक रिलीफ मिलता है, आज इनके बारे में जानेंगे। डैंड्रफ की समस्या से राहत के साथ ही ये बालों को लंबा, घना, मजबूत और शाइनी भी बनाते हैं।
गर्म तेल का मसाज
गर्म तेल की मालिश सबसे कारगर उपाय माना जाता है डैंड्रफ से राहत दिलाने में। इसके साथ ही इसकी मालिश से ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है, जो बालों के बढ़ने में मददगार होता है। तेल में आंवला, रीठा और सिकाकाई मिलाकर इसके तुरंत प्रभाव को देखा जा सकता है। रातभर लगे रहने के बाद सुबह शैंपू करें।
मेथी
मेथी का इस्तेमाल काफी लंबे समय से डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए किया जाता रहा है। यह बहुत ही असरदार होता है। डैंड्रफ को खत्म करने के साथ ही ये बाल झड़ने की प्रॉब्लम को भी कम करता है। रात भर मेथी को पानी में भिगोकर सुबह इसका पेस्ट बना लें। पेस्ट में ऑलिव या नारियल तेल मिलाएं और इसे अच्छे से पूरे स्केल्प में लगाकर दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
नीम की पत्तियां
नीम में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो स्किन से लेकर डैंड्रफ तक की कई प्रकार की प्रॉब्लम्स को बहुत जल्द दूर करते हैं। नीम की पत्तियों को अच्छे से पीस लें और इसमें दही मिलाकर रात भर उसे स्केल्प पर लगा रहने दें। जूं, लीख और गिरते बालों के लिए भी ये पेस्ट बहुत ही असरदार होता है। चाहें तो नीम का तेल भी उपयोग में ला सकते हैं।
प्याज का पेस्ट
कच्चे प्याज का रस भी डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाता है। यह बालों को अंदरूनी पोषण देने के साथ ही उनकी जड़ों को भी मजबूती प्रदान करता है। इसे स्केल्प पर रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। प्याज का पेस्ट बनाकर इसे स्केल्प में लगा लें। इसका रस धीरे-धीरे जड़ों में जाता पहुंचता रहेगा जो बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर लगाने से प्याज से आने वाली बदबू दूर हो जाती है।
dandruff | health tips | hair care | treatments