बेवफ़ा पति को प्रेमिका संग पत्नि ने जिन्दा जलाया

तमिलनाडु के नमक्कल जिले में रविवार की रात एक महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका को आग के हवाले कर दिया। महिला के पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा था और इसी बात से नाराज महिला ने यह कदम उठाया। आग से इन दोनों के शरीर का 60 फीसदी हिस्सा जल गया। सलेम के सरकारी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। 

पुलिस ने पीड़ितों की पहचान पी राजा (35) और एस पुष्पावती (29) के रूप में की। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि राजा की शादी कला (30) के साथ कुछ साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। बाद में उसका पुष्पावती के साथ अफेयर चलने लगा। 

जब कला को इसके बारे में पता तो उसका पुष्पावती से कई बार झगड़ा भी हुआ। रविवार की रात राजा पुष्पावती के घर गया था और काफी देर उसके साथ रहा। इसी बीच कला भी उसके घर पहुंच गई। उसने घर के दरवाजे में बाहर से ताला डाल दिया। इसके बाद कला ने खिड़की से कमरे में केरोसीन डाला, जहां राजा और पुष्पावती सो रहे थे और माचिस से आग लगा दी। जल्द ही आग पूरे कमरे में फैल गई। 

इन दोनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों को मामले के बारे में पता चला। पड़ोसियों ने राजा और पुष्पावती को बचाया और नमक्कल के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें सलेम के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

दोनों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उनका शरीर 60 फीसदी से ज्यादा जल चुका है और उनकी हालत गंभीर है। नमक्कल पुलिस ने कला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वह अभी फरार है।

Tamilnadu | husband | wife | crime

Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top