कानपुर (उत्तर प्रदेश). यहां एक पुजारी ने अपनी पत्नी को पड़ोसी को फ्लाइंग किस देते देखा तो उसका कैंची मारकर मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। घटना 25 जून की है लेकिन पुलिस ने इसका खुलासा गुरुवार शाम आरोपी को अरेस्ट करने के बाद ही किया।
यह है मामला
कानपुर के गोविंदनगर इलाके में रहने वाले पुजारी शिव प्रकाश की पत्नी की लाश 25 जून को उनके घर में मिली थी। डेड बॉडी पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस को दिए शुरुआती बयान में शिव प्रकाश ने बताया कि कुछ लुटेरे उसके घर में घुसे थे और लूटपाट का विरोध करने पर उन्होंने संध्या का मर्डर कर दिया। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था।
जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि संध्या का पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से अफेयर था। घटना के दिन शिव प्रकाश ने संध्या को उस लड़के को फ्लाइंग किस देते देख लिया था। इससे नाराज शिव प्रकाश ने कैंची से संध्या का मर्डर कर दिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि संध्या का पड़ोस के एक लड़के से अफेयर चल रहा था।
crime | murder | boyfriend | husband | wife | flying kiss