मुंबई। नाबालिग लड़की के साथ कई बार रेप करने और ब्लैकमेल के आरोप में दो नौसेना के जवानों को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि इन नौसिकों के साथ एक रक्षा कर्मचारी पर भी गिरफ्तार किया गया। चौथा आरोपी नाविक पृथ्वी उर्फ उमेश सिंह चौहान फिलहाल मुंबई से बाहर ड्यूटी पर है और उससे पुलिस जांच के लिए मुंबई बुलाया गया है। गिरफ्तार तीन लोगों की पहचान 24 वर्षीय जितेंद्र सिंह दारागोकुल वालचंद, 31वर्षीय पवन उर्फ ओमपाल होशियार सिंह और 41 वर्षीय राकेश प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। उन्हें कफ परेड पुलिस ने गिरफ्तार किया।