मोरक्को के अगादीर में स्कर्ट पहनकर बाजार आईं 2 युवतियों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है। दोनों को न्यायालय में ट्रायल के लिए पेश किया गया। यदि जुर्म साबित हुआ तो दोनों को 2 साल की जेल हो सकती है।
ओपन-मार्केट में स्कर्ट पहनकर खरीदारी करने के आरोप में मोरक्को की 2 महिलाएं ट्रायल का सामना कर रही हैं। अगर फैसला उनके हक में नहीं आता है तो उन्हें 2 साल की सजा भुगतनी पड़ सकती है। पेशे से दोनों महिलाएं हेयरड्रेसर हैं और गत माह स्कर्ट पहनकर खरीदारी करने गई थीं, जहां दोनों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया। खबरों के मुताबिक यह दोनों महिलाएं स्कर्ट पहनकर गई हुई थीं।
तभी एक दुकानदार की नजर उन पर पड़ी और उसने सारे दुकानदारों को बुला लिया। इन दोनों लड़कियों पर अश्लीलता को बढ़ावा देने की बात कहकर दुकानदारों ने उन्हें घेर लिया और गुस्साई भीड़ उन्हें पुलिस के पास ले गई और फिर सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाने के अरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।