9वीं कक्षा की बिहारी लड़कियों ने किया समलैंगिक विवाह

बिहार। बिहार के मोतिहारी जिले में दो नाबालिंग लड़कियों ने आपस में शादी करने का मामला सामने आया है। समलैंगिक शादी करने वाली दोनों लड़कियां नौवीं पास है। इसके साथ ही दोनों आपस में एक-दूसरे से बेहद प्यार भी करती हैं।

यह पूरा मामला बगहा थाने के रतनमाला इलाके का है। बताते हैं कि, दोनों लड़कियां एक दूसरे के प्यार में इतनी पागल हो गईं कि दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली।
खबरों के अनुसार, यह पूरा मामला तब पकड़ में आया जब लड़कियों के परिवार वालों ने उनके अपहरण की शिकायत पुलिस थाने में की। इसके बाद तकरीबन महीने भर चली तफ्तीश व छापेमारी में पुलिस ने दोनों को उत्तर प्रदेश के एक इलाके से बरामद किया। पुलिस ने दोनों को एक कमरे से बरामद किया। जानकारी है कि, दोनों लड़कियों ने एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं।

जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने जानकारी में बताया कि, किसी भी हाल में दोनों एक दूसरे से अलग नहीं होना चाहती हैं। यह समलैंगिक शादी बगहा जैसे पिछड़े इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। चूंकि इस मामले में परिवार वालों ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया है इसलिए अब सभी की नजर अदालत पर टिक गई है।

Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top