राधारमण इंटर स्टेट डांस काम्पीटिशन का रंगारंग आयोजन

भोपाल। श्री राधारमण जनकल्याण समिति द्वारा विगत दिवस नौवे इंटर स्टेट डांस काम्पीटिशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी डांस प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न नगरों से आए प्रतियोगियों ने प्रसिद्ध हिन्दी फिल्मी गीतों पर विभिन्न डांस फाम्र्स में अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी। 

निर्णायक मण्डल द्वारा प्रतियोगियों की प्रस्तुतियों के अनुरूप विजेताओं का चयन किया गया। चयनित विजेताओं को राधारमण ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट्स के चेयरमेन आर.आर. सक्सेना ने पुरस्कार प्रदान किये। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे- किड्स सोलो : मन शर्मा, नित्या श्रीवास्तव व अपूर्व तिवारी; सोलो : ऋतिक जोया, अंकुर बेन तथा तन्मय श्रीवास्तव; ग्रुप डांस : रवि सिंह राणा (सीनियर), पीएफडी ग्रुप तथा डी-मैक्स ग्रुप। क्लासिकल वर्ग के तहत आयोजित ग्रुप डांस में कत्थक कला केन्द्र तथा प्रियंका जोशी ग्रुप ने बाजी मारी। 
Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top