'काबिल' की कमाई में हुई बढ़ोत्तरी

मुंबई :रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' की कमाई में फिर तेजी नजर आई है। दूसरे वीकेंड की शुरूआत में ही फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है। शुक्रवार को इसे टिकट खिड़की पर 6.40 करोड़ रुपए मिले।

शनिवार की कमाई से यह फिल्म 100 करोड़ी हो जाएगी। अभी इसकी कुल कमाई 97.03 करोड़ रुपए है। पहले एक्सटेंडेड वीक यानी पिछले बुधवार से इस गुरूवार तक फिल्म की कुल कमाई 90.63 करोड़ रही।

गुरूवार को इसने 5.25 करोड़ जमा किए थे। 'काबिल' को पहले दिन टिकट खिड़की पर करीब 10 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। अब भी अगर फिल्म साढ़े पांच करोड़ रोज कमा रही है तो मतलब लगाया जा सकता है कि धीरे-धीरे फिल्म मजबूत हो रही है। शुक्रवार से इसकी स्क्रीन्स बढ़ने की भी खबर है। पहले यह 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। शुक्रवार से 200 स्क्रीन बढ़ी हैं। अब इसकी और 'रईस' की टक्कर बराबरी की है।

निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म को विदेश में जरूर खास पसंद नहीं किया जा रहा है। देश में 'काबिल' के पक्ष में उसे मिली समीक्षाएं हैं। क्रिटिक्स ने फिल्म की तारीफ की है और लोग भी इसे देख रहे हैं। संजय गुप्ता ना यूं तो 'कांटे' और 'मुसाफिर' जैसी कई फिल्में बनाई हैं, लेकिन उनकी पिछली फिल्म 'जज्बा' फ्लाॅप रही थी।

Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top