Flirt फेम रिद्धिका ने 22 साल की उम्र में की Wedding

मुंबई. टीवी सीरियल 'इश्कबाज' फेम रिद्धिका उर्फ शिरीन संब्याल ने 22 साल की उम्र में शादी कर ली है। शिरीन ने 15 फरवरी को एक ग्रांड सेरेमनी में अपने ब्वॉयफ्रेंड विष्णु राव से शादी की। लेकिन सेरेमनी में सिर्फ सिलेक्टेड लोगों को ही इनवाइट किया गया। हाल ही में दोनों की शादी की फोटोज सामने आई हैं जिसमें शिरीन रेड लहंगे में बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। बता दें, शिरीन के हसबैंड विष्णु पायलट है

शिरीन की शादी की खबर का पता तब लगा जब वो सोशल मीडिया पर मिसेस शिरीन संब्याल राव नाम से ट्रेड हुईं और उन्होंने अपनी शादी की फोटोज शेयर कीं। विष्णु ने पिछले साल प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों ने रिकिविक आइसलैंड में इंगेजमेंट की थी और अब एक साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।

शिरीन राजपूत हैं और कश्मीर से बिलॉन्ग करती हैं। तो वहीं विष्णु साउथ इंडियन हैं। खबरों की मानें तो दोनों अपनी फैमिली के जरिए एक दूसरे से मिले थे। जिसके बाद दोनों करीब आए। बता दें, शिरीन 'इश्कबाज' अलावा 'एक मुट्ठी आसमान' और 'पुलिस फेक्टरी' जैसे सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं।
Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top