टोने टोटके और श्राप से मुक्ति के लिए होली पर ये उपाय करें

होलिका दहन की रात को ज्योतिष शास्त्रो और कर्मकाण्ड की किताबो में मनवांछित फल देने वाली रात माना जाता हैं। इस रात को कुछ आसान और अचूक टोटके आजमाकर आप भी अपनी समस्याओं से मुक्ति पा सकते है। होली का दिन तांत्रिक क्रियाओं के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इस दिन अभिमंत्रित और आमंत्रित कर जडी-बूटी घर लाई जाती है। कई प्रकार के मंत्रों की सिद्धियां भी की जाती हैं।

होलिका दहन के बाद उसकी राख लेकर अपने घर के चारो और डाले। साथ ही इसे घर के कोनो में भी डाले। ऐसा करने से आपकी सुख समुद्वि में वृद्वि होगी तथा नकारात्मक उर्जा घर से दूर रहेगी।

घर अथवा प्रतिष्ठान की कोई भी कील ले जाकर जिस स्थान पर होली जलनी हो, वहां की मिट्टी में दबा दें। अगले दिन उस कील को निकालकर मुख्य-द्वार के बाहर की मिट्टी में दबा दें। इस उपाय से आपके निवास अथवा.. प्रतिष्ठान में किसी प्रकार की नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं होगा। ना किसी प्रकार का आर्थिक संकट आप पर आएगा।   

घर व प्रतिष्ठान की सारी लाइट जला दें तथा मन्दिर के सामने मां लक्ष्मी का कोई भी मंत्र 11 बार मन ही मन जपें।  होली के दिन सूर्य डूबने से पहले अपने घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान में धूप-दीप अवश्य जलाएं। 

यदि आपको नौकरी की तलाश है या फिर आप अपने कार्यस्थल पर हो रही दिक्कतो से परेशान है तो होली की रात 8 नींबू लेकर अपने उपर से 21 बार उतारे। इसके बाद इन नींबूओ को होलिका दहन के वक्त होलिका में डाल दे। और अपना कार्य होने की प्रार्थना करे।

होली की रात भगवान शिव का जाप करते हुए उनसे अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना करें। आपका कार्य अवश्य सिद्व होगा। यदि व्यापार में घाटा हो रहा हो तो हालिका की नारियल, पान से पूजा करे। उसके बाद यह साम्रगी होलिका में डाल दे। फिर होलिका के परिक्रमा करते हुए अपनी मनोकामना मन ही मन कहे। फिर चुपचाप अपने घर आ जाए। सुबह होलिका की राख लेकर उसे अपनी तिजोरी में रख दे।

होली के दिन हनुमान जी की पूजा भी विशेष लाभ देती है। इस दिन हनुमान जी को पांच लाल फूल चढ़ाएं, और अपनी मनोकामना हनुमान जी के सामने कहे। आपकी मनोकामना जल्दी ही पूरी होगी। गाय के गोबर में जौ, अलसी और कुश मिलाकर उसके उपले बना ले। नजर दोष और बूरी शक्तियों के प्रभाव से बचने के लिए इसे अपने घर के मुख्य द्वार पर लटका दे।

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top