
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव का जन्म 15 सितंबर, 2002 को हुआ था। 14 वर्षीय आरव ने जुहू स्थित एकॉले मोंडिअले वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की है। आरव मार्शल आर्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं। फरवरी 2016 में अक्षय ने उनकी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें पीएम मोदी उनके कान खींचते नजर आ रहे थे। अक्षय ने फोटो के साथ लिखा था, "एक पिता की जिंदगी का प्राउड मोमेंट, जब प्रधानमंत्री आपके बेटे का कान खींचें और उसे कहें कि वह एक अच्छा बच्चा है आरव बी-टाउन के पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल हैं। कुछ महीनों पहले वे श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर के साथ पार्टी करते दिखे थे। फोटोज में खुशी और आरव की क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिली थी।
अक्षय को स्पोर्ट्स काफी पसंद हैं। खासकर उन्हें वॉलीबॉल खेलना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में वो बेटे आरव के साथ अक्सर वॉलीबॉल खेलना पसंद करते हैं। अक्षय का ऐसा मानना है कि आरव को करियर चुनने की पूरी आजादी है। आरव इन दिनों मुंबई के एक स्कूल में पढ़ रहे हैं। आरव पापा की तरह एक्टिव और फिट हैं। वो छोटी उम्र में ही कराटे सीख चुके हैं। इसके अलावा वे चैरिटी के काम में भी आगे हैं।आरव अपने सभी पुराने सामान को मुंबई के बाल भवन श्रद्धा विहार में डोनेट कर देते हैं। इसके अलावा वो कपड़े और खिलौनों को सड़क पर रहने वाले बच्चों को भी दे देते हैं। चैरिटी के अलावा आरव पर्यावरण के प्रति भी बेहद जागरूक हैं। अक्षय के नजदीकी सूत्रों के अनुसार आरव सभी को पौधे लगाने और पानी बचाने के लिए भी जागरूक करते रहते हैं।