Latest, Hindi, News, Samachar, 'Nach Baliye, Bharati Singh, Harsh Limbachia,bollywood,
मुंबई. भारती सिंह इस साल (2017) के नवंबर-दिसंबर में अपने से 7 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड हर्ष से शादी करने वाली हैं। दोनों एक दूसरे को लॉन्ग टाइम से डेट कर रहे हैं और अब दोनों ने इस रिलेशन को दूसरे लेवल पर ले जाने का प्लान किया है। बता दें, भारती फोर्ब्स लिस्ट के मुताबिक देश की सबसे ज्यादा पैसे लेने वालीं 100 एंटरटेनर में से तीसरे नंबर पर आती हैं। भारती पहली बार ब्वॉयफ्रेंड हर्ष के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। भारती इससे पहले डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।
खबरें हैं कि कॉमेडियन भारती सिंह और उनके ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' सीजन-8 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट बन गए हैं। सोर्सेज के मुताबिक भारती सिंह हर एपिसोड 30 लाख रु. चार्ज कर रही हैं। उनकी इस रकम ने उन्हें सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बना दिया है।
पार्टिसिपेशन के लिए भारती से चैनल ने काफी रिक्वेस्ट की थी जिसके बाद उन्होंने शो के लिए हां की थी। दरअसल भारती के ब्वॉयफ्रेंड थोड़े शर्मीले हैं उन्होंने कभी पहले डांस नहीं किया है। ऐसे में उन्हें राजी करना थोड़ा मुश्किल रहा।
COMMENTS