
अर्जुन कपूर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में माधव झा का किरदार निभा रहे हैं, जो कि बिहार का रहना वाला है और दिल्ली आकर उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। मगर वह लड़की उसकी गर्लफ्रेंड बन कर नहीं रहना चाहतीं इसलिए रिश्ता हाफ गर्लफ्रेंड का बन जाता है। ऐसा रिश्ता, जो दोस्ती से ज़्यादा है, प्यार थोडा कम।चेतन भगत की किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर एकता कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और मोहित सूरी ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।
अर्जुन कहते हैं " मुझे उस वक़्त लगा कि मैं चार घंटे पहले बोल देता तो आज वह साथ होती। मुझे पता है कि आज वह लड़की लंदन में सेटेल हैं, लेकिन वह आज भी उसे याद करते हैं और अपनी हाफ गर्लफ्रेंड ही मानते हैं। अर्जुन ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने उस लड़की को काफी याद किया लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्जुन ने श्रद्धा को ही अपनी रील लाइफ हाफ गर्लफ्रेंड बना लिया और अब रिलीज़ तक तक वह श्रद्धा को ही अपनी हाफ गर्लफ्रेंड मानना चाहेंगे। अर्जुन ने यह भी बताया कि फिल्म की कहानी बिहार, दिल्ली और न्यूयार्क के बीच चलती है।