
इतना ही नहीं लिफ्ट की लाइट भी ऑफ हो गई। दीपिका के साथ एक अंजान शख्स भी लिफ्ट में था। दीपिका एक ऐड की शूटिंग के लिए स्टूडियो में पहुंची थीं। यहीं ये हादसा हुआ। दरअसल, यह ऐड का ही एक हिस्सा था। इस ऐड में दीपिका लिफ्ट के अंदर जाती दिख रही हैं। तभी अचानक लिफ्ट की लाइट बंद हुई और अंधेरा हो गया।
इस क्लिप में दीपिका के हाथ में मोबाइल है। जल्द ही ये ऐड टीवी पर दिखाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये किसी ड्रिंक का ऐड होगा। अभी पूरा ऐड नहीं दिखाया गया है।