
इसके इसके बाद वह अपनी आने वाली हॉलिवुड फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन के लिए न्यू यॉर्क वापस लौट जाएंगी। प्रियंका ने एक ट्वीट के जरिए अपने मुंबई लौटने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह वाइट टी-शर्ट और ब्राउन सनग्लासेज में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, मैं दुनिया में कहीं भी जाऊं। घर आने का एहसास अलग ही है। मुबंई लौटने पर इतने अच्छे स्वागत के लिए सभी का शुक्रिया।