बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan अपनी फिटनेस के लिए सर्वाधिक जाने और माने जाते हैं। जोधपुर जेल में भी उनका यह फिटनेस प्रेम कायम रहा। काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की सजा पाने के बाद सलमान सेंट्रल जेल में दो रातें गुजार चुके है। खबर है कि सलमान ने जेल का खाना नहीं खाया, लेकिन वर्कआउट करना नहीं चूके।
सलमान गुरुवार शाम से जेल में हैं। पहले दिन वे परेशान नजर आए। उन्होंने रात में कुछ भी खाने से इन्कार कर दिया। रात भर सोए भी नहीं। गुरुवार दिन में जेल प्रशासन ने पूछा था कि क्या उन्हें डॉक्टर की मदद चाहिए तो सलमान ने इन्कार कर दिया था। शुक्रवार सुबह जल्दी उठ गए। हालांकि अपने बैरक में रहे। सुबह साढे आठ बजे बाहर आए और जेल अधिकारियों से कहा कि क्या वे कैंटीन से कुछ खरीद सकते हैं। अधिकारियों ने अनुमति दी और सलमान को एक ग्लास दूध और ब्रेड दी गई।जिसके बाद उन्होंने लगातार exercise का क्रम जारी रखा.