दिल्ली में एक जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गई है। यह फैक्ट्री राजधानी के सुल्तानपुरी इलाके में बनी हुई थी। हादसे में कई अन्य घायल हुए हैं। आग की सूचना के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, अभी तक अाग के कारणों का पता नहीं चल सका है। चार शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। दमकल विभाग काे शक है कि अभी कई शव फैक्ट्री के अंदर हो सकते हैं। इसके लिए सर्च अभियान जारी है। आग सोमवार की सुबह छह बजे लगी।ऐसा अनुमान है कि उस वक्त फैक्ट्री में कुछ कर्मी सो रहे थे। आग लगने से बेखबर इन कर्मियों को जब तक इसकी भनक लगती तब तक आग ने विकराल रूप घारण कर लिया। इनकी मौत झुलसने और दम घुटने से हुई हो। हालांकि, अंदर कितने कर्मी और फंसे हैं, अभी इसका अंदाजा नहीं लग सका है।