Britain के शाही परिवार की महारानी Elizabeth II को लेकर एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला बड़ा दावा किया गया है। मोरक्को के अखबार में छपी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महारानी पैगंबर मोहम्मद की वंशज हैं। अरब राजाओं जिन्होंने एक समय स्पेन पर राज किया था उनके जरिए महारानी इस्लाम के संस्थापक की वशंज हैं अखबार ने दावा किया था कि एलिजाबेथ मोहम्मद की बेटी फातिमा की 43वीं वंशज हैं।
नई रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की महारानी पैगंबर की 43वीं वंशज हैं।फातिमा हजरत मोहम्मद की बेटी थीं और उनके वंशज स्पेन के राजा थे, जिनसे महारानी का संबंध बताया जा रहा है। इसी वजह से, महारानी को मोहम्मद का वंशज कहा जा रहा है। गौरतलब है कि इस्लाम का आरम्भ स्पेन में 711 ईसवी में अरब में बनी उमैय्या के शासनकाल में हुआ था। मुस्लिम शासन वहां 1492 ईसवी तक रहा था। रिपोर्ट के अनुसार महारनी मुस्लिम राजकुमारी जाइदा के परिवार से हैं। लमोराविद्स ने जब अब्बासी सलतनत पर हमला किया तो जाइदा अपनी जान बचाने के लिए स्पेन के राजा किंग अल्फोंसो छठे के दरबार में पहुंच गई थी। वहां उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया और किंग से शादी करके अपना नाम इसाबेला रख लिया।